एयर स्ट्राइक


*27 फरवरी की सुबह को नौशेरा में क्या हुआ था* :

26 फरवरी को भारत द्वारा पाकिस्तान बॉर्डर के लगभग 50 किलोमीटर अंदर जाके की गयी एयर स्ट्राइक जो कि इस्लामाबाद से मात्र 190 किलोमीटर दूर हुई थी को हमारा मीडिया उतना इफेक्टिवली कवर ही नहीं कर पाया. चूँकि हम ऐसे देश हैं जहाँ पक्ष-विपक्ष ने क्या कहा क्या नहीं कहा उसी में 24 घंटे बीत जाते हैं और महत्वपूर्ण बातें पीछे छूट जाती हैं.

26 फरवरी को भारत द्वारा की गयीं एयर स्ट्राइक की खबर भारत से पहले पाकिस्तान के अधिकारियों/नेताओं द्वारा ट्विटर के माध्यम से ब्रेक की गयी और सबसे पहले भ्र्म फैलाने का काम भारतीय विपक्ष के नेताओं ने किया. जहाँ पाकिस्तानी बालाकोट में भारतीय एयर फ़ोर्स द्वारा बम गिराए जाने की बात मान रहे थे वहीँ भारतीय विपक्ष साबित करने पर तुला हुआ था कि ये बालाकोट पाकिस्तान वाला बालाकोट न होके भारतीय सीमा के अंदर वाला ही बालाकोट है. ख़ैर उनका वो प्रोपगंडा ज्यादा नहीं चला तो वो कितने मरे वाले प्रोपेगंडा पे शिफ्ट हो गए.

* 27 फरवरी की सुबह सुबह भारतीय रडारों ने पाकिस्तानी जेट्स के एक बड़े जत्थे को LOC की तरफ आते ऑब्जर्व किया. इस जत्थे में F16 , मिराज 3 , और JF17 के कॉम्बिनेशन में लगभग 24 फाइटर जेट्स थे.

* अब अगर इंडियन एयर स्ट्राइक में सिर्फ पेड़ पौधे मरे होते जैसा कि पाकिस्तानी सेना और हमारे विपक्ष द्वारा क्लेम किया जा रहा था तो ऐसे में अगली ही सुबह वो इतनी बड़ी शक्ति लेकर हमला करने थोड़े ही आते?

* रडारों पर पाकिस्तानी गतिविधि देख के हमने एहतियातन अपने २ सुखोई 30MKI और मिराज 3000 उनको चेतावनी देने के लिए भेजे. और सपोर्ट के तौर पर २ जोड़े MIG 21 Bison ने श्रीनगर से उड़ान भरी.

* पेट्रोलिंग पे मौजूद हमारे २ सुखोई 30MKI और मिराज ३००० सीधे F 16  के निशाने पर आ गए.

* पाकिस्तानी F -16 द्वारा चार Amraam AIM120 मिसाइल भारतीय जेट्स पर फायर की गयीं जो कि 50 किलोमीटर दूर तक मारक क्षमता रखती हैं. उनसे बचने के लिए सारे भारतीय जेट्स को पीछे हटना पड़ा. और जब तक पीछे हट के वापस अटैकिंग फार्मेशन बना पाते उतने में पाकिस्तानी फ्लीट वापस अपनी सीमा में मुड़ के भागने लगीं.

* अमूमन होता ये है कि जो पहला हमला करता है अडवांटेज उसके पास ही रह जाता है और चूँकि पाकिस्तान के  F16 के मुकाबले हमारे जेट्स टेक्निकली उस केपेबिलिटी के नहीं थे तो उनको वापस से असेम्ब्ल होने में थोड़ा समय भी लगा. लेकिन MIG 21 Bison में बैठे विंग कमांडर के दिल में उस दिन कुछ और ही था.

* पाकिस्तान के 24 जेट्स की फ्लीट जो कि भारतीय पेट्रोलिंग जेट्स पर 4 Amraam AIM120 मिसाइल फेंक के भाग रही थी उसमें 3 F16 के पीछे अभिनन्दन अपना MIG 21 Bison लेके LOC के काफी निकट पहुँच गए.

* उनको बार बार कंट्रोल रूम से LOC के बेहद नजदीक होने की चेतावनी दी जा रही थी..लेकिन जब इरादा ही #PKMKB हो और वर्दी भारतीय एयर फ़ोर्स की हो तो रुकना कहाँ संभव था.

उन्होंने अपने MIG 21 Bison से पाकिस्तानी F16 को टारगेट करते हुए R73 मिसाइल का प्रयोग किया जो कि सीधे F16 में जाके लगा.

* इसी क्रम में अभिनन्दन LOC पार कर गए और चूँकि एक हिट उनके जेट को भी लगा था तो इजेक्ट करते हुए वो पाकिस्तानी टेरिटरी में उतर गए. उसके बाद जो हुआ वो आप सबने देखा ही.

सोचिये अगर अभिनन्दन उस दिन शौर्य दिखाने से चूक जाते तो साइकोलॉजिकली ये लड़ाई हम हार ही चुके होते..न ये साबित कर पाते कि पाकिस्तान द्वारा आतंक से लड़ने को दिए गए F16 का इस्तेमाल पाकिस्तान द्वारा हमारे खिलाफ किया गया.

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्धमान को परमवीर चक्र मिलना चाहिए..उसका हिट मैसिव रहा है..नरेटिव सेट करने में कारगर रहा है..आर्टिकल पढिये या कयास लगाइए..सारे फैक्टर्स को काउंट्स कीजिये..अगर पाकिस्तान सच में हिट कर चुका होता तो हम आलरेडी युद्ध हार ही चुके होते.

अब पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा,ये तो इंडियन टीवी चैनेल वाले इधर उधर से कांक्लुसिव कवरेज इकठ्ठा करके बता ही देंगे..उनकी रोजीरोटी का सवाल है..नहीं तो टिकेंगे कैसे?

युद्ध शुरू है भाय..लड़ाई का हिसाब बाद में करेंगे..अब तो ठांस के मारने का समय है..बाद बाकी..लोकतांत्रिक फैक्टर है..क्या पता..शापित हिन्दू खुद ही कुल्हाड़ी मार लें..हम जीतेंगे..जरुर जीतेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

मैं आप सभी से एक अपील करना चाहता हूँ

ISRO

पनीर पिज़्ज़ा बनाना चाह रही थी