Posts

Bhagat Singh

Image
 # भगतसिंह की ये छवियां मेरे मष्तिष्क में बार-बार प्रश्न खड़े करती है. पहली तस्वीर, बलिदानी भगतसिंह जब सैंडर्स की हत्या कर लाहौर से निकले। सिख धार्मिक पहचान केश-दाढ़ी कटवा कर पहचान बदली। यानी इस समय तक "सिख पहचान" नहीं छोड़ी थी। दूसरी तस्वीर, जेल के आखिरी दिनों की। सिख धर्म की पहचान केश और दाढ़ी साफ दिखाई दे रहे हैं। कंघा भी होगा। जेल मैन्युअल के हिसाब से कड़ा और कृपाण ले लिया गया होगा। सन्देश साफ है, जीवन के अंतिम समय में हुतात्मा भगतसिंह की सिख धर्म से आस्था तनिक नहीं डिगी थी।  #BhagatSingh  

मैं आप सभी से एक अपील करना चाहता हूँ

मैं आप सभी से एक अपील करना चाहता हूँ कि जब भी कभी किसी व्यक्ति या पड़ोसी को क्वारेनटाइन या आइसोलेशन के लिए ले जाया जा रहा हो तो उसकी वीडियोग्राफी करके उसको आपराधिक बोध जैसा अनुभव कराने का प्रयास न करें बल्कि अपने घर के दरवाजे से, बालकनी से या छत से आवाज लगाकर हाथ उठाकर, हाथ हिलाकर उसका उत्साह बढायें और कहें कि आप जल्द ही ठीक होकर हमारे बीच में फिर से पहले जैसी जिंदगी शुरू करेंगे। उनकी इज्जत करें। उनके लिए प्रार्थना करें। उन्हें अच्छा पड़ोसी व मित्र होने का अहसास करायें। उनके जल्द ठीक होकर घर वापसी के लिए शुभकामनाएं दें। जिससे वह अंदर से मजबूत होकर सबके साथ फिर से जुड़े ऐसा करने से उसे अच्छा लगेगा साथ ही आपको भी शांति प्राप्त होगी क्योंकि इस स्थान पर हम में से कभी भी कोई भी हो सकता है। बीमारी दवा से कम मनोबल से ज्यादा ठीक होती है। ..

पॉल्यूशन

पॉल्यूशन जैसे गंभीर मुद्दे पर भी सारी पार्टियां फुटबॉल खेल रही हैं..जनता अपने अपने खेमों को डिफेंड कर रही है. डाटा दिखा रहा है कि पंजाब पराली जलाने में 90% तक योगदान दे रहा है लेकिन हरियाणा जहां के किसानों ने बहुत संयम दिखाया है वो भी पंजाब के ही भाव गाली खा रहे हैं. दिल्ली का अपना प्रदूषण जिन कारणों से है उन पर कोई एक्शन प्लान नहीं है और जो योजनाएं थीं भी उनसे केजरीवाल-केंद्र पोशम्पा भाई पोशम्पा खेल रहे हैं..जनता भागती फिर रही है...कभी कभी ताली भी बजा देती है...समझ में किस ी की भी नहीं आ रहा कि चल क्या रहा है.. टीवी पर प्रदूषण की डिबेट में भी विशेषज्ञ गायब हैं और राजनतिज्ञ जूतम पैजार मचा रहे हैं. बहरहाल अखबारों और विज्ञापनों में हर सरकार अपनी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है और पार्टियां किसानो के खिलाफ नौकरी पेशा वर्ग को और नौकरी पेशा वर्ग के खिलाफ किसानों को भड़का के अपनी अपनी जिम्मेदारियों से निकलने का बैक अप प्लान बना चुकी हैं. ट्रोलगिरी छोड़ के रिपोर्टर बनने की ओर अग्रसर करने पर हम इन पार्टियों को कभी माफ़ नहीं कर पाएंगे.

ISRO

चंद्रयान-2(Chandrayaan-2) का लैंडर विक्रम चांद पर स्मूथ व सॉफ्ट लैंडिंग करने और अपनी स्पीड को आवश्यक गति तक लाने में असफल रहा। ये एक ऐसा भावुक मौका है जब देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद जरूर आती है। असफलता का सामना कैसे किया जाए इस बारे में उनके शब्द बहुत कारगर हैं। उन्होंने 1979 में एसएलवी-3 सैटेलाइट लॉन्च के असफल होने की बात याद करते हुए उन्होंने जो कुछ कहा था वह बहुत प्रेरणादायी है। अब्दुल कलाम उस समय भारत के प्रथम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल(SLV-VIII) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर थे और सतीश धवन इसरो के चेयरमैन थे। 1979 की उस असफलता को याद करते हुए डॉ. कलाम ने 2013 में एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि असफलता का प्रबंधन कैसे करते हैं। उन्होंने कहा था, 'वो साल था 1979। मैं प्रोजेक्ट डायरेक्टर था। मेरा मिशन सैटेलाइट को ऑर्बिट में स्थापित करने का था। हजारों लोगों ने 10 साल तक इस पर काम किया। मैं श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड पर पहुंच चुका था। काउंटडाउन शुरू हो चुका था... टी माइनस 4 मिनट, टी माइनस 3 मिनट, टी माइनस 2 मिनट, टीम माइनस 1 मिनट, टी माइनस 40 सेकंड। और कम्प्यूटर ने उस...

ट्रैफिक पुलिस को बहुत बहुत बधाई

* ट्रैफिक पुलिस को बहुत बहुत बधाई * दस गुना नहीं पचास गुना चालान कर दो, यातायात पुलिस नये नियमों का जोरदार बखान कर रही है, पुरे शहर में चालान बनाने के लिये बडे बडे खंभों को कैमरों से लाद दिया है। लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से हिदायत दी जा रही है की ट्रैफिक नियम तोड़ा तो दस गुना जुर्माना होगा, बहुत खुशी की बात है। परंतु साहब जनता को खुशी ज्यादा तब होती जब आप साथ में इतना और बोलते कि चोरी होने पर इन कैमरों के माध्यम से चोरों को रंगे हाथों पकड लिया जायेगा, चेन स्नेचिंग होने पर तुरंत लुटेरों को पकड लिया जायेगा, किसी लडकी से छेड़छाड़ होने पर अपराधी को तुरंत पकडा जायेगा, व्यापारी से लूटपाट होने पर चंद घंटों में अपराधी व पैसे को ढूंढ लिया जायेगा। जितना उत्साह सड़क पर लोगों का चालान बनाने का है उतना उनकी सुरक्षा का भी होता तो मजा दोगुना हो जाता। और साथ ही पुलिस विभाग सड़कों पर गड्ढे, आवारा पशुओं और अतिक्रमण हटाने या इनसे संबंधित एजेंसियों पर भी भारी जुर्माने का प्रावधान रखती तो मजा तिगुना हो जाता। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हार्दिक बधाई 🌷...

सुषमा स्वराज

Image
🙏 ऐसी भी क्या जल्दी थी कुछ पल और ठहर जाती रामलला के मंदिर जाकर विजयी पताका लहराती सिचा था जिस बीजेपी को तुमने वह कमल तन कर खडा है मंजिल अब दूर नही न मार्ग मे कोई रोडा है स्वप्न होंगे पूरे सभी जिनके लिए तुम रात रात जागी थी और पल दो पल ठहर जाती तुम तो हम सब की दुलारी थी... शत शत नमन ....                              ॐ शान्ति 🙏 🙏 सुषमा स्वराज देश की आवाज 🙏

यति के पैरों के निशान मिले हैं

Image
हमारी इंडियन आर्मी को हिमालया पर पहली बार यति के पैरों के निशान मिले हैं.. यह सच में रोमांचक बात है.. कुदरत को समझना अभीतक इन्सान के बस की बात नहीं बन पाई है.. कभी-कभी कुदरत के आगे सारे तर्क-कुतर्क बेमतलब से लगने लगते हैं.. कुछ बातों में सच-झूठ का फ़ैसला नहीं किया जा सकता, बस उसे सुन लिया जाता है (कोई मानता है तो कोई नहीं मानता, जैसे ईश्वर और भूत-पिशाच).. जो भी हो, सुबह सुबह मुझे तो रोमांचित कर गया.. बस केजरीवाल और राहुल गाँधी एक बार आर्मी से फिर से यति का सबूत भी माँग ले तो इसे सनातन सत्य घोषित कर दिया जायेगा.. कहा तो ये भी गया है कि मोदी को वोट देने यति बाहर निकला है.. भाई मोदी है तो ये भी शायद मुमकिन है.. स्पैशल नोट : आखिरी पेरा को इग्नोर मार के सच में यह न्यूज़ अद्भूत है.. 😊👍