यति के पैरों के निशान मिले हैं
हमारी इंडियन आर्मी को हिमालया पर पहली बार यति के पैरों के निशान मिले हैं.. यह सच में रोमांचक बात है.. कुदरत को समझना अभीतक इन्सान के बस की बात नहीं बन पाई है.. कभी-कभी कुदरत के आगे सारे तर्क-कुतर्क बेमतलब से लगने लगते हैं.. कुछ बातों में सच-झूठ का फ़ैसला नहीं किया जा सकता, बस उसे सुन लिया जाता है (कोई मानता है तो कोई नहीं मानता, जैसे ईश्वर और भूत-पिशाच).. जो भी हो, सुबह सुबह मुझे तो रोमांचित कर गया.. बस केजरीवाल और राहुल गाँधी एक बार आर्मी से फिर से यति का सबूत भी माँग ले तो इसे सनातन सत्य घोषित कर दिया जायेगा.. कहा तो ये भी गया है कि मोदी को वोट देने यति बाहर निकला है.. भाई मोदी है तो ये भी शायद मुमकिन है.. स्पैशल नोट : आखिरी पेरा को इग्नोर मार के सच में यह न्यूज़ अद्भूत है.. 😊👍