Posts

Showing posts from June, 2020

मैं आप सभी से एक अपील करना चाहता हूँ

मैं आप सभी से एक अपील करना चाहता हूँ कि जब भी कभी किसी व्यक्ति या पड़ोसी को क्वारेनटाइन या आइसोलेशन के लिए ले जाया जा रहा हो तो उसकी वीडियोग्राफी करके उसको आपराधिक बोध जैसा अनुभव कराने का प्रयास न करें बल्कि अपने घर के दरवाजे से, बालकनी से या छत से आवाज लगाकर हाथ उठाकर, हाथ हिलाकर उसका उत्साह बढायें और कहें कि आप जल्द ही ठीक होकर हमारे बीच में फिर से पहले जैसी जिंदगी शुरू करेंगे। उनकी इज्जत करें। उनके लिए प्रार्थना करें। उन्हें अच्छा पड़ोसी व मित्र होने का अहसास करायें। उनके जल्द ठीक होकर घर वापसी के लिए शुभकामनाएं दें। जिससे वह अंदर से मजबूत होकर सबके साथ फिर से जुड़े ऐसा करने से उसे अच्छा लगेगा साथ ही आपको भी शांति प्राप्त होगी क्योंकि इस स्थान पर हम में से कभी भी कोई भी हो सकता है। बीमारी दवा से कम मनोबल से ज्यादा ठीक होती है। ..