ट्रैफिक पुलिस को बहुत बहुत बधाई
* ट्रैफिक पुलिस को बहुत बहुत बधाई *
दस गुना नहीं पचास गुना चालान कर दो,
यातायात पुलिस नये नियमों का जोरदार बखान कर रही है,
पुरे शहर में चालान बनाने के लिये बडे बडे खंभों को कैमरों से लाद दिया है।
लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से हिदायत दी जा रही है की ट्रैफिक नियम तोड़ा तो दस गुना जुर्माना होगा,
बहुत खुशी की बात है।
परंतु साहब जनता को खुशी ज्यादा तब होती जब आप साथ में इतना और बोलते कि चोरी होने पर इन कैमरों के माध्यम से चोरों को रंगे हाथों पकड लिया जायेगा,
चेन स्नेचिंग होने पर तुरंत लुटेरों को पकड लिया जायेगा,
किसी लडकी से छेड़छाड़ होने पर अपराधी को तुरंत पकडा जायेगा,
व्यापारी से लूटपाट होने पर चंद घंटों में अपराधी व पैसे को ढूंढ लिया जायेगा।
जितना उत्साह सड़क पर लोगों का चालान बनाने का है उतना उनकी सुरक्षा का भी होता तो मजा दोगुना हो जाता।
और साथ ही पुलिस विभाग सड़कों पर गड्ढे, आवारा पशुओं और अतिक्रमण हटाने या इनसे संबंधित एजेंसियों पर भी भारी जुर्माने का प्रावधान रखती तो मजा तिगुना हो जाता।
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास
हार्दिक बधाई 🌷🙏
जहाँ भी कोई नाबालिग वाहन चलाता दिखे,
उसे दो लप्पड़ लगाएं और उसके बाप को
जेल जाने से बचाएं।
बाप हित में जारी।😂
Comments
Post a Comment