मुकेश अम्बानी
मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के कर्ज के 500 करोड़ रुपये चुकाकर अनिल अंबानी को जेल जाने से बचा लिया,,
छोटे भाई के ऊपर कर्ज के बोझ को बड़े भाई और भाभी नीता अम्बानी ने उतार दिया,,सचमुच भारतीय परिवार क्या है?? ये खबर अपने आप मे एक अलग ही आत्मसंतोष देती है,,आज के आधुनिक युग मे जब भाई भाई से दूर जा रहा है,,ये खबर अपने आप में कटुम्ब प्रबोधन की अलग ही व्याख्या करती है, नयी प्रेरणा देती है
"अपने तो अपने होते है
बाकी सारे सपने होते है"
मुकेश अम्बानी से ज्यादा भाभी नीता अंबानी की तारीफ करनी चाहिये ,क्योंकि आज के युग मे भाई तो अपने भाइयों के लिये बहुत कुछ करना चाहता है, उसके सुख दुःख का साथी और हिम्मत बनना चाहता है, उसकी आर्थिक और मानसिक रूप से मदद करना चाहता है,,लेकिन कभी कभार अपवाद स्वरूप भाभी रुठ जाती है,,ये हर आधुनिक परिवार में सामान्य सी घटना है,
आप सभी से निवेदन है,,अपने से कमजोर अपने भाइयों की सदैव मदद करे, उन्हें हिम्मत दे, उनसे स्नेह करे,🙏
क्योंकि धन से ज्यादा परिवार महत्वपूर्ण है,,परिवार का हर सदस्य महत्वपूर्ण है,,
ये खबर सचमुच सुखद, भावात्मक रूप से मानवीय और परिवारिक मूल्यों के शिखर की खबर है
सचमुच अम्बानी परिवार जड़ो से जुड़ा है,पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा है...
किसी ने सच ही कहा है की "मंदिरो में चढ़ावे से ज्यादा यदि आपका भाई आर्थिक रूप से कमजोर है तो उसकी मदद कीजिये,,भगवान ख़ुद ज्यादा प्रसन्न होंगे, आपको ज्यादा पूण्य मिलेगा,,,
अंबानी परिवार और आप सभी पर सदैव श्रीनाथजी की कृपा बनी रहे🙏
जय श्री कृष्ण
जय श्री नाथ जी की
Comments
Post a Comment